Chandauli News : निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन में जलभराव पर सीडीओ नाराज, जल्द कार्य पूरा करने के दिए निर्देश.
“चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का सीडीओ आर. जगत साँई ने औचक निरीक्षण किया। परिसर में जलभराव मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल मिट्टी भराई कराने और निर्माण कार्य को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।”
chandauli
8:58 PM, Sep 2, 2026
Share:


सलेमपुर में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का निरीक्षण करते सीडीओ आर. जगत साँई
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सकलडीहा विकासखंड के सलेमपुर ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साँई ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान भवन परिसर में कई जगह गड्ढों में पानी भरा मिला। जलभराव देखकर सीडीओ ने नाराजगी जताई और तत्काल मिट्टी मंगाकर गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर में जलभराव के कारण निर्माण कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। सीडीओ ने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छत की ढलाई का काम पूरा होने के बाद बांस-बल्लियों को सुरक्षित तरीके से हटाया जाए। इसके बाद बिना अनावश्यक देरी के भवन का शेष निर्माण कार्य पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि भवन का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा होना चाहिए और गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सकलडीहा, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।



