मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news cdo inspected the playground under construction gave strict instructions on quality and deadline

Chandauli News: निर्माणाधीन खेल मैदान का सीडीओ ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिए सख्त निर्देश.

"मुख्य विकास अधिकारी ने उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर को निर्देश दिया कि विवाद का शीघ्र निस्तारण कर पूरी भूमि कार्यदायी संस्था को उपलब्ध कराई जाए, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।"

chandauli

9:24 PM, Jul 2, 2026

Share:

Chandauli News: निर्माणाधीन खेल मैदान का सीडीओ ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिए सख्त निर्देश.
logo

निर्माणाधीन खेल मैदान की जांच करते मुख्य विकास अधिकारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने गुरुवार को सकलडीहा विकासखंड के ग्राम पंचायत धरहरा में निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

Img

सीडीओ ने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अवर अभियंता और सहायक अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हों तथा समय-समय पर तकनीकी टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण के साथ निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच कराई जाए।निरीक्षण के दौरान भूमि संबंधी विवाद का मामला भी सामने आया। 

विज्ञापन

Img

इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर को निर्देश दिया कि विवाद का शीघ्र निस्तारण कर पूरी भूमि कार्यदायी संस्था को उपलब्ध कराई जाए, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके। इस दौरान कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता, अन्य संबंधित अधिकारी तथा ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.