Chandauli News: 76 किलो लड्डू बांटकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, सफाई कर्मचारियों को फल भी दिए.
“सब्जी मंडी के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में मनाया। इस दौरान 76 किलो लड्डू वितरित किए गए और नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को फल व लड्डू बांटे गए।”
chandauli
11:54 PM, Sep 17, 2026
Share:


पीएम मोदी के कटआउट कि आरती उतारते भाजपा कार्यकर्त्ता .
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर चंदौली.
चंदौली। सब्जी मंडी के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में मनाया। अशोक सोनकर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 76 किलो लड्डू मंगाकर कार्यकर्ताओं और लोगों में वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण और आरती कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को फल और लड्डू वितरित किए गए। मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा भाव के साथ मनाते हुए गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के बीच फल व लड्डू बांटे गए।
विज्ञापन
इस मौके पर जय किशन गोंड, सतीश चौहान, पिंटू सिंह, राजेश जायसवाल, किरण शर्मा, पंकज शर्मा, अनिल गुप्ता गुड्डू, राकेश कनौजिया, सौरभ चंद्र, मालती गुप्ता, सपना अग्रहरि, रंजन शाह जायसवाल, अशोक तिलक सोनकर, विकास वर्मा, राहुल सोनकर, कमलाकर दुबे, नीरज कुमार सोनकर और अमरजीत सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



