ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news chairman and eo for employment generation for women bhoomipujan gender also employment opportunities

Chandauli News: महिलाओं के लिए रोजगार सृजन हेतु चेयरमैन और ईओ ने किया भूमिपूजन, जेंडर को भी रोजगार के अवसर.

"पीडीडीयू नगरपालिका परिषद में पहली बार ट्रांसजेंडर को रोजगार के लिए पहल की गई है, जिससे जेंडर समाज इज्जत से रोजगार कर अपना जीवन यापन कर सके। नगर क्षेत्र में इस तरह और भी दुकानें बनाकर आवंटित की जाएंगी"

chandauli

8:59 PM, Sep 30, 2025

Share:

news-img
logo

भूमि पूजन करते चेयरपर्सन और ईओ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली गेट के पास महिलाओं के लिए रोजगार सृजन के तहत आठ महिलाओं और एक जेंडर को दुकान आवंटित की जाएगी। नगर की चेयरमैन सोनू किन्नर और ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने मंगलवार की शाम अष्टमी को विधि-विधान से भूमि पूजन किया। इस अवसर पर चेयरमैन सोनू किन्नर ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महिलाओं के लिए रोजगार सृजन करना है। नगर क्षेत्र में पूरी दुकान बनाकर लॉटरी सिस्टम से महिलाओं को दुकानें आवंटित की जाएंगी, जिससे उन्हें घर-परिवार चलाने में कोई परेशानी न हो और उन्हें रोजगार मिल सके।

एसडीएम/ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए देश में कई योजनाएँ चला रही है, ताकि महिलाएँ भी समाज में सिर उठाकर स्वाभिमान से रह सकें। मुगलसराय नगरपालिका परिषद में पहली बार ट्रांसजेंडर को रोजगार के लिए पहल की गई है, जिससे जेंडर समाज इज्जत से रोजगार कर अपना जीवन यापन कर सके। नगर क्षेत्र में इस तरह और भी दुकानें बनाकर आवंटित की जाएंगी। इस दौरान कर अधिक्षक उमेशचंद्र आनंद, चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद, गोविंद, सभासद प्रतिनिधि सियाराम यादव, अमित कुमार आदि पालिका के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। रोजगार हेतु फॉर्म नगरपालिका परिषद कार्यालय से तीन अक्टूबर से प्राप्त किया जा सकता है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर तक रहेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.