मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news chakia lal returned after winning gold in the national wrestling competition got a grand welcome

Chandauli News: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर लौटा चकिया का लाल, हुआ भव्य स्वागत.

"स्वर्ण पदक जीतने पर उनके पिता धर्मेंद्र पाल ने बेटे को आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विशाल की जीत से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में उल्लास का माहौल है"

chandauli

8:07 PM, Dec 12, 2025

Share:

Chandauli News: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर लौटा चकिया का लाल, हुआ भव्य स्वागत.
logo

गोल्ड मेडल के साथ विशाल पाल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र के अमरा उत्तरी गांव के निवासी विशाल पाल ने राष्ट्रीय स्तर की 48 किलो वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल जिले, बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। शुक्रवार को अपने गृह नगर लौटने पर क्षेत्रवासियों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। अपने होनहार बेटा की इस असाधारण उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

Img

वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर विशाल ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मूल रूप से चकिया के अमरा उत्तरी गांव निवासी विशाल वर्तमान में नंदिनी नगर महाविद्यालय, नवाबगंज (गोंडा) में कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहे हैं, जबकि उनकी पढ़ाई डीएवी इंटर कॉलेज, नवाबगंज, गोंडा में चल रही है।

विज्ञापन

Img

स्वर्ण पदक जीतने पर उनके पिता धर्मेंद्र पाल ने बेटे को आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विशाल की जीत से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में उल्लास का माहौल है। गृह नगर चकिया पहुंचने पर विशाल पाल को बधाई देने वालों में शामिल रहे, भाजपा विधायक कैलाश खरवार, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष त्रिलोकी, मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, फूलचंद पाल, दीपचंद जायसवाल, डॉ. प्रदीप कुमार मौर्य, डॉ. कुंदन कुमार गौड़, ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पवन जायसवाल, प्रधान ओमप्रकाश सिंह सहित कई गणमान्यजन और ग्रामीण।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.