Chandauli News: मां से बिछड़ी 10 माह की मासूम बच्ची को चकिया पुलिस ने सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा.
“चकिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मां से बिछड़ी 10 माह की मासूम बच्ची सकुशल बरामद हो गई। बच्ची के मिलने के बाद परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।”
chandauli
10:06 AM, Aug 29, 2026
Share:


चकिया कोतवाली में बरामद बच्चों के साथ उसकी मां
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : गोविंद कुमार, चकिया चंदौली.
चंदौली। चकिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मां से बिछड़ी 10 माह की मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी थी।
जानकारी के अनुसार महिला अपनी 10 माह की दूधमुही बच्ची राधा समेत चार अन्य बच्चों के साथ मायके अदलहाट जाने के लिए गोधना मोड़ से ऑटो में सवार हुई थी। यात्रा के दौरान बच्ची अपनी बड़ी बहन पार्वती के पास थी। सिकंदरपुर मोड़ पर ऑटो बदलने के दौरान बच्ची मां से बिछड़ गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक चकिया संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि बच्ची गलती से मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के बिकसी गांव पहुंच गई है और वहां से ऑटो के जरिए पचोखर जा रही थी।
विज्ञापन
चकिया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद किया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। मासूम को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।
