ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news chandauli constable returning from duty died in a road accident cremated with state honors in the village

Chandauli News: ड्यूटी से लौट रहे चंदौली के सिपाही की सड़क हादसे में मौत, गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार.

“धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान बलवंत सिंह यादव की आजमगढ़ में ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।”

chandauli

7:54 AM, Jul 17, 2026

Share:

Chandauli News: ड्यूटी से लौट रहे चंदौली के सिपाही की सड़क हादसे में मौत, गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार.
logo

मृतक सिपाही बलवंत सिंह यादव कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद के धीना थाना क्षेत्र अंतर्गत करजरा गांव निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान बलवंत सिंह यादव की ड्यूटी से लौटते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को गुरैनी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Img

जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र स्थित बेलईसा पुल के पास आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर बस संख्या UP-50 DT-7577 की टक्कर से बलवंत सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वह पुलिस कमिश्नर आजमगढ़ की सुरक्षा ड्यूटी पूरी कर पुलिस लाइन लौट रहे थे। बलवंत सिंह यादव ने 17 दिसंबर 2022 को उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा जॉइन की थी और वर्तमान में पुलिस कमिश्नर आजमगढ़ की सुरक्षा में तैनात थे।

विज्ञापन

Img

बलवंत सिंह यादव अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों, माता-पिता और भाई सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके असमय निधन से गांव करजरा समेत पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। गुरुवार शाम गुरैनी घाट पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उपस्थित लोगों ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी देशसेवा को नमन किया और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.