ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news chandauli police got honor on independence day four policemen including asp anant chandrashekhar were awarded

Chandauli News: स्वतंत्रता दिवस पर चंदौली पुलिस को मिला सम्मान, ASP अनंत चंद्रशेखर समेत चार पुलिसकर्मी पुरस्कृत.

“स्वतंत्रता दिवस पर वाराणसी परिक्षेत्र के 93 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न सेवा एवं प्रशंसा सम्मान से नवाजा गया। इनमें चंदौली के अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर समेत चार पुलिसकर्मियों को शौर्य, सराहनीय और उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान मिला है।”

chandauli

6:40 PM, Aug 15, 2026

Share:

Chandauli News: स्वतंत्रता दिवस पर चंदौली पुलिस को मिला सम्मान, ASP अनंत चंद्रशेखर समेत चार पुलिसकर्मी पुरस्कृत.
logo

अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर आईपीएस, एसआई अतुल कुमार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर.

चंदौली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए वाराणसी परिक्षेत्र के 93 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न सम्मान एवं सेवा पदक प्रदान किए गए। इनमें चंदौली के चार पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं। चंदौली में सबसे बड़ा सम्मान अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर को मिला है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण की ओर से आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर सम्मानित किया गया। गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से भी सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किए गए। चंदौली के अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर को शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह-रजत से सम्मानित किया गया। वहीं निरीक्षक रमेश यादव को अतिउत्कृष्ट सेवा पदक, उप निरीक्षक वीर बहादुर राम को गृह मंत्रालय की ओर से सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM) तथा उप निरीक्षक अतुल कुमार को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया।

विज्ञापन

इन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण और बेहतर सेवा के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान डीआईजी वैभव कृष्ण ने पुलिसकर्मियों को आधुनिक और जनोन्मुखी पुलिसिंग पर जोर देते हुए साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराध तथा संगठित अपराध जैसी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तकनीक, बेहतर सूचना तंत्र और आपसी समन्वय को मजबूत करने का संदेश दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.