ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news chandauli police recovered 101 missing mobiles returned them to the owners price 31 lakh

Chandauli News: चंदौली पुलिस ने बरामद किए 101 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए; कीमत 31 लाख.

“चंदौली पुलिस की सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल और तकनीकी माध्यमों की मदद से 101 गुम मोबाइल बरामद किए हैं। करीब 31 लाख रुपये कीमत के मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 519 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं।”

chandauli

9:45 PM, Sep 8, 2026

Share:

Chandauli News: चंदौली पुलिस ने बरामद किए 101 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए; कीमत 31 लाख.
logo

पुलिस लाइन में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपते अपर पुलिस अधीक्षक.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। पुलिस ने गुम और खोए मोबाइल की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में CEIR पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर विभिन्न थानों और सर्विलांस टीम ने लगातार प्रयास कर 101 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए।

Img

मंगलवार को पुलिस लाइन चंदौली के नवीन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सदर ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। खोए फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई गई है।बरामदगी में सकलडीहा पुलिस ने 19, मुगलसराय ने 16, चंदौली ने 13, बबुरी और धानापुर ने 9-9, चकिया ने 6, शहाबगंज ने 6, सैयदराजा ने 6, जबकि अन्य थानों की टीमों ने भी मोबाइल बरामद किए। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक कुल 519 गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.52 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

Img

अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि साइबर क्राइम थाना और सर्विलांस टीम ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए चंदौली के एक व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी का प्रयास करने वाले संभल निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में संगठित गिरोह से जुड़े चार अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। मामले में साक्ष्य संकलन के साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखें और जरूरत पड़ने पर पुलिस को उपलब्ध कराएं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.