Chandauli News: चंदौली पुलिस ने 111 खोए मोबाइल खोजकर लौटाए, 33.30 लाख रुपये के फोन पाकर खिले लोगों के चेहरे.
"पुलिस अधीक्षक ने आकाश पटेल ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस लगातार तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर रही है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।"
chandauli
7:13 PM, Jun 3, 2026
Share:


मोबाइल धारक को उसका मोबाइल सौंपते पुलिस अधीक्षक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जनपद पुलिस की सर्विलांस और स्वाट टीम ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए 111 गुमशुदा और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। करीब 33 लाख 30 हजार रुपये कीमत के मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों तथा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर खोए मोबाइलों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया। स्वाट और सर्विलांस टीम ने तकनीकी सहायता एवं लगातार प्रयासों के जरिए विभिन्न स्थानों से 111 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। बुधवार को पुलिस लाइन चंदौली के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अपर पुलिस अधीक्षक सदर की उपस्थिति में बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। लंबे समय से मोबाइल खोने से परेशान लोग अपने फोन वापस पाकर काफी उत्साहित दिखे और पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 33.30 लाख रुपये है। सर्वाधिक 27 मोबाइल सकलडीहा थाना क्षेत्र से, जबकि 25 मोबाइल चंदौली कोतवाली क्षेत्र से बरामद किए गए। इसके अलावा मुगलसराय, धीना, सैयदराजा, नौगढ़, चकरघट्टा, अलीनगर, धानापुर, कंदवा, शहाबगंज समेत अन्य थाना क्षेत्रों के मोबाइल भी बरामद किए गए। इस सफलता में स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, सर्विलांस प्रभारी आशीष मिश्रा सहित टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
