ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news chandauli youth shot dead for protesting against pickup robbery in bihar

Chandauli News : बिहार में पिकअप लूट का विरोध करने पर चंदौली के युवक की गोली मारकर हत्या.

"बिहार के समस्तीपुर में पिकअप लूटने के प्रयास के दौरान चंदौली के 26 वर्षीय अवनीश कुमार मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह पिकअप पर मिर्च लादकर जा रहे थे। घटना की खबर मिलते ही खगवल गांव स्थित घर में कोहराम मच गया।"

chandauli

9:28 PM, Oct 16, 2026

Share:

Chandauli News : बिहार में पिकअप लूट का विरोध करने पर चंदौली के युवक की गोली मारकर हत्या.
logo

मृतक अवनीश कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By :- सतीश तिवारी, जिला मुख्यालय, चंदौली.

चंदौली। बिहार के समस्तीपुर जिले में पिकअप वाहन लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने चंदौली के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के खगवल गांव निवासी अवनीश कुमार मौर्य (26) के रूप में हुई है। बताया गया कि अवनीश पिकअप पर मिर्च लादकर बिहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने वाहन लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Img

अवनीश के छोटे भाई सुनील कुमार ने बताया कि रात करीब 10:44 बजे उनकी भाई से फोन पर बात हुई थी। बातचीत के दौरान अवनीश ने कहा था कि घर पहुंचने में देर होगी और अगले दिन फोन करेंगे। सुनील के मुताबिक, वह सुबह करीब 4:30 बजे भाई को फोन कर रहे थे, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद दूसरी ओर से फोन आया और बताया गया कि समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र की पुलिस की ओर से सूचना दी जा रही है कि युवक को गोली लगी है।

विज्ञापन

Img

परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, अवनीश किराये पर पिकअप चलाकर सब्जी और अन्य सामान ढोने का काम करते थे। वह परिवार में सबसे छोटे थे। उनकी दो बहनें भी हैं। मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घर लौटने का इंतजार कर रहे परिजन गम में डूब गए। घटना से खगवल गांव में शोक का माहौल है। बिहार पुलिस वारदात की जांच में जुटी है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.