Chandauli News: नेशनल हाइवे पर टमाटर लदी ट्रक पलटने से अफरा-तफरी, चालक घायल.
"ट्रक के पलटने से सड़क पर बिखरे टमाटरों को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया, जिससे यातायात बहाल कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी"
chandauli
8:04 PM, Oct 28, 2025
Share:


नेशनल हाइवे 19 पर पलटी टमाटर लदी ट्रक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के सवैया गांव के समीप मंगलवार की अल सुबह नेशनल हाईवे-19 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि टमाटर से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सड़क पर लदे हजारों रुपये के टमाटर सड़क पर बिखर गए। अचानक हुए हादसे से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही सैयदराजा पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। राहत व बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ट्रक के पलटने से सड़क पर बिखरे टमाटरों को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया, जिससे यातायात बहाल कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन



