मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news cheated a woman at chahaniya intersection entangled her in conversation and ran away with mangalsutra earrings and cash

Chandauli News: चहनिया चौराहे पर महिला से ठगी, बातों में उलझाकर मंगलसूत्र, कर्णफूल और नकदी लेकर फरार.

“चहनिया चौराहे पर रविवार को शातिर उचक्कों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उसके मंगलसूत्र, कर्णफूल और ₹3,000 नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद महिला ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।”

chandauli

8:35 PM, Jul 26, 2026

Share:

Chandauli News: चहनिया चौराहे पर महिला से ठगी, बातों में उलझाकर मंगलसूत्र, कर्णफूल और नकदी लेकर फरार.
logo

रोती बिलखती महिला

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया चौराहे पर रविवार दोपहर ठगी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। बाकरपुर नई बाजार निवासी राधिका देवी पत्नी शिववचन यादव अपनी बहन की बेटी को देखने सकलडीहा से ऑटो द्वारा चहनिया स्थित एक निजी क्लीनिक जा रही थीं। उनके अनुसार, ऑटो में सकलडीहा से ही एक युवक उनके साथ बैठा था। चहनिया चौराहे पर उतरते ही उसने अपने एक अन्य साथी को बुला लिया और दोनों ने महिला को बातों में उलझाते हुए बलुआ रोड की ओर ले गए।

Img

राधिका देवी ने बताया कि रास्ते में दोनों युवकों ने रुमाल और कुछ रुपये जमीन पर गिराकर कहा कि उनके पैसे गिर गए हैं। जैसे ही वह रुमाल उठाने के लिए झुकीं, उन्हें तेज गंध महसूस हुई और चक्कर जैसा आने लगा। इसी दौरान दोनों युवकों ने उन्हें यह कहकर डराया कि उनके गहने कोई छीन सकता है, इसलिए मंगलसूत्र और कर्णफूल निकालकर पर्स में रख लें। फिर उन्होंने अपना झोला महिला को थमा दिया और पर्स उसी झोले में रखने को कहा। मौका मिलते ही दोनों युवक महिला का पर्स, जिसमें मंगलसूत्र, कर्णफूल और ₹3,000 नकद थे, निकालकर फरार हो गए।

विज्ञापन

Img

घटना की जानकारी होते ही राधिका देवी ने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों द्वारा छोड़े गए झोले की तलाशी ली, जिसमें केले, नारियल के टुकड़े और एक गमछा मिला। बलुआ पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.