मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news cheating with fake documents in the name of getting a job couple arrested

Chandauli News : नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज से ठगी, दंपती गिरफ्तार.

"“चंदौली में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर रुपये वसूलने के मामले में इलिया पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ चंदौली के कई थानों में ठगी और फर्जी दस्तावेज से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं।”

chandauli

8:04 PM, Aug 10, 2026

Share:

Chandauli News : नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज से ठगी, दंपती गिरफ्तार.
logo

इलिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार नौकरी के नाम पर ठगी के आरोपी दंपती

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : गोविंद कुमार, चकिया तहसील, चंदौली.

चंदौली। नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धन उगाही करने के मामले में इलिया पुलिस ने सोमवार को वांछित दंपती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को समदा पुलिया के पास से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के भड़ंसर गांव निवासी आलोक कुमार श्रीवास्तव (45) और उनकी पत्नी अनुभूति श्रीवास्तव (43) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों थाना इलिया में दर्ज मुकदमे में वांछित थे। मामले में फर्जी दस्तावेज के जरिए नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप है। जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ चंदौली के बबुरी, मुगलसराय और सैयदराजा थानों में भी इसी तरह के धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज से संबंधित मुकदमे सामने आए हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आलोक कुमार के खिलाफ पूर्व में गाजीपुर के बिरनो थाने में भी धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज से संबंधित मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.