ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news chhath celebrated at 114 places in dhanapur block arrangements ranging from security to tea prasad at the ghats

Chandauli News: धानापुर ब्लॉक में 114 स्थानों पर मनेगा डाला छठ, घाटों पर सुरक्षा से लेकर चाय-प्रसाद तक की व्यवस्था.

“चंदौली के धानापुर ब्लॉक में डाला छठ पर्व को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ब्लॉक की 84 ग्राम सभाओं में 114 स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। घाटों और पोखरों पर साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम सहित कई व्यवस्थाएं की गई हैं।”

chandauli

9:58 AM, Nov 15, 2026

Share:

Chandauli News: धानापुर ब्लॉक में 114 स्थानों पर मनेगा डाला छठ, घाटों पर सुरक्षा से लेकर चाय-प्रसाद तक की व्यवस्था.
logo

छठ पर्व की तैयारियों को लेकर घाट का निरीक्षण करते विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर ब्लॉक में इस वर्ष 84 ग्राम सभाओं के 114 स्थानों पर डाला छठ पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने विभिन्न गंगा घाटों और पोखरों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

Img

ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से सर्वे कर उन सभी स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां गंगा घाटों, तालाबों और नहरों के किनारे छठ पूजा होती है। सूची में प्रत्येक स्थान पर छठ वेदियों और व्रती परिवारों की संख्या को ध्यान में रखकर व्यवस्था की गई है। नरौली गंगा घाट, अमादपुर, रायपुर, बुद्धपुर, प्रसहता, बड़ौरा, प्रहलादपुर, गुरैनी और विजय दशमी पोखरा सहित कुल 114 स्थान चिह्नित किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर रोशनी, बैठने, चाय-नाश्ते और प्रसाद की व्यवस्था की गई है। महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के कमरे बनवाए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए गंगा घाटों पर बांस-बल्ली से बैरिकेडिंग भी कराई गई है।

विज्ञापन

Img

पर्व की तैयारियों को लेकर एडवाइजरी जारी करने के साथ ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत मित्र, पंचायत सहायक, सफाईकर्मी और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों के नाम और मोबाइल नंबर सहित जिम्मेदारियां तय की गई हैं। ब्लॉक स्तर से निगरानी की जा रही है और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे गहरे पानी में स्नान करने से बचें और निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही पूजा करें। उन्होंने कहा कि घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.