ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news three crocodiles seen in baburi chhath pond increased concern over the safety of chhath devotees

Sonbhadra News: बबुरी छठ तालाब में दिखे तीन मगरमच्छ, छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता.

चुर्क क्षेत्र के बबुरी छठ तालाब में रविवार सुबह तीन छोटे-बड़े मगरमच्छ दिखाई देने से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। छठ महापर्व के दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं के तालाब पर पहुंचने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और चुर्क पुलिस चौकी को सूचना देकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

sonbhadra

3:13 PM, Nov 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: बबुरी छठ तालाब में दिखे तीन मगरमच्छ, छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता.
logo

बबुरी छठ तालाब में तीन मगरमच्छ दिखाई देने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

रविवार सुबह चुर्क क्षेत्र के बबुरी तालाब में तीन छोटे-बड़े मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। तालाब में मगरमच्छों की मौजूदगी की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल बन गया। सबसे अधिक चिंता छठ व्रती महिलाओं और उनके परिवारों की सुरक्षा को लेकर है, क्योंकि इसी तालाब में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने बबुरी छठ तालाब में तीन मगरमच्छों को देखा। इनमें छोटे और बड़े आकार के मगरमच्छ शामिल बताए जा रहे हैं। देखते ही देखते यह खबर आसपास के इलाकों में फैल गई और तालाब के आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी। मगरमच्छों की मौजूदगी से लोगों में भय व्याप्त हो गया। गौरतलब है कि छठ महापर्व के दिन व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए तालाब और जलाशयों में उतरती हैं। बबुरी तालाब पर भी सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पानी के भीतर मगरमच्छों की मौजूदगी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। मगरमच्छ दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और चुर्क पुलिस चौकी को दे दी है। अब लोगों को वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार है। स्थानीय लोगों की मांग है कि श्रद्धालुओं के तालाब में उतरने से पहले मगरमच्छों की मौजूदगी को लेकर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं और लोगों को सतर्क किया जाए। छठ जैसे आस्था के महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में वन विभाग और पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.