Chandauli News : सुभाष नगर में 38 लाख से बनेगा छठ घाट, सभासद आरती यादव का प्रयास लाया रंग.
“चंदौली के सुभाष नगर में छठ पर्व को लेकर लोगों को बड़ी सौगात मिली है। जिले के बड़े तालाबों में शामिल तालाब पर छठ घाट निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। घाट के निर्माण पर 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।”
chandauli
9:06 PM, Aug 19, 2026
Share:


सुभाष नगर के तालाब पर छठ घाट निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मौजूद सभासद आरती यादव, चेयरपर्सन सोनू किन्नर और स्थानीय लोग।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : प्रदीप शर्मा (बबलू ),
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड में लंबे इंतजार के बाद छठ घाट निर्माण का शुभारंभ हुआ। सभासद आरती यादव के प्रयास और नगर पालिका स्तर पर की गई पहल के बाद तालाब के सुंदरीकरण एवं छठ घाट निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हुआ। बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित कर निर्माण की शुरुआत की गई।
सभासद आरती यादव ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से तालाब के सुंदरीकरण और छठ पूजा के लिए बेहतर घाट निर्माण की मांग करती आ रही थीं। उनके मुताबिक करीब सात वर्षों के प्रयास के बाद अब घाट निर्माण के लिए 38 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। भूमि पूजन के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से इसी स्थान पर छठ पूजा का आयोजन कराया जा रहा है। इससे पहले वार्डवासियों के सहयोग से अस्थायी घाट तैयार किया गया था। अब पक्के घाट के निर्माण से छठ व्रतियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सभासद के अनुसार तालाब में पानी की साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जाता है। जरूरत के अनुसार तालाब का पानी निकालकर समर्सिबल के माध्यम से साफ पानी भरा जाता है, जिससे छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका की चेयरमैन समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे। चेयरमैन ने भी घाट निर्माण को लेकर खुशी जताई और कहा कि अब यहां छठ पूजा समेत अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
