ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news chicken mutton waste being thrown in the open defying the order of cm yogi

Chandauli News: सीएम योगी के आदेश को धता बताते हुए खुले में फेंका जा रहा है चिकन मटन का अपशिष्ट.

"बखरा के प्रधान सतीश पटेल ने बताया कि साहुपुरी मार्ग पर मछली-मुर्गा की दुकानें खुलने के बाद से समस्या शुरू हुई है, जिससे सुबह की सैर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई है"

chandauli

9:38 PM, Sep 11, 2025

Share:

Chandauli News: सीएम योगी के आदेश को धता बताते हुए खुले में फेंका जा रहा है चिकन मटन का अपशिष्ट.
logo

बखरा गांव में प्रधान सतीश सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन करते ग्रामीण.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के साहुपुरी मार्ग पर मछली और मुर्गा व्यवसायियों द्वारा कचरा फेंकने से स्थानीय निवासी परेशान हैं। मार्ग पर फैली गंदगी और बदबू के कारण लोगों की दैनिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं। बखरा के प्रधान सतीश पटेल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि साहुपुरी मार्ग पर मछली-मुर्गा की दुकानें खुलने के बाद से समस्या शुरू हुई है, जिससे सुबह की सैर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई है। जलीलपुर चौकी प्रभारी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि कचरे और दुर्गंध से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। यही नहीं, दुर्गंध के कारण कई लोगों ने सुबह-शाम मॉर्निंग वॉक करना बंद कर दिया है। आम नागरिकों को भी नाक पर रुमाल और गमछा लपेटकर आवागमन करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है, तो क्षेत्र के लोग बड़े आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.