ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news chief engineer son who arrived in the flood affected area surrounded the villagers on the form of rivers

Chandauli News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे मुख्य अभियंता सोन, नदियों के रौद्र रूप पर आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा.

"बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने मुख्य अभियंता से मांग की कि चंद्रप्रभा नदी और अन्य सहायक नदियों की नियमित सफाई की योजना बनाई जाए, साथ ही तटबंधों की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की बाढ़ की स्थिति से बचा जा सके"

chandauli

7:47 PM, Oct 5, 2025

Share:

Chandauli News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे मुख्य अभियंता सोन, नदियों के रौद्र रूप पर आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी. 

चंदौली। जनपद में शुक्रवार से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण चंद्रप्रभा नदी सहित अन्य नदियों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। तेज जल प्रवाह के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे दर्जनों गांवों, जैसे बबुरी, भटरौल, भगतपुरा सहित कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे क्षेत्र के लोगों, विशेषकर किसानों की परेशानियां कई गुना बढ़ गई हैं। खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं और ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Img

इसी समस्या को लेकर मुख्य अभियंता सोन सिद्धार्थ सिंह, रविवार को चंदौली पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और दर्जनों ग्रामीण किसानों के साथ उनका घेराव किया। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष नदियों की समय-समय पर सफाई न होने और तटबंधों की मरम्मत में लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन समय रहते तटबंधों की मरम्मत और नालों की सफाई करवा देता, तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

विज्ञापन

Img

राणा प्रताप सिंह ने मुख्य अभियंता से यह मांग की कि चंद्रप्रभा नदी और अन्य सहायक नदियों की नियमित सफाई की योजना बनाई जाए, साथ ही तटबंधों की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की बाढ़ की स्थिति से बचा जा सके। इस दौरान सिंचाई विभाग के दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य अभियंता ने किसानों और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए शीघ्र ही सर्वे कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में तेजी लाने की मांग की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.