मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news chief minister yogi s big gift to prd soldiers duty allowance increased to rs 600 cashless treatment started

Chandauli News : मुख्यमंत्री योगी की पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात, ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये किया, कैशलेस इलाज शुरू.

“चंदौली में पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी। दैनिक ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया। जवानों और उनके आश्रितों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी शुरू की गई। फैसले से पीआरडी जवानों में खुशी का माहौल है।”

chandauli

8:25 PM, Aug 18, 2026

Share:

Chandauli News : मुख्यमंत्री योगी की पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात, ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये किया, कैशलेस इलाज शुरू.
logo

चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी का लाइव संबोधन सुनते पीआरडी जवान, अधिकारी व विधायक रमेश जायसवाल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह से प्रदेश के पीआरडी स्वयंसेवकों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीआरडी जवानों के दैनिक ड्यूटी भत्ते को 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की। साथ ही जवानों और उनके आश्रित परिजनों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा और वर्दी भत्ता वितरण की शुरुआत की गई।

चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में करीब 150 पीआरडी जवान वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधायक रमेश जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई और जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान चंदौली के पीआरडी जवान साकिर अंसारी को मुख्यमंत्री के हाथों कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिला। वहीं लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के परवर पश्चिम गांव में 22.95 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मल्टीस्टोरी बैरक की जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन

विधायक रमेश जायसवाल ने जवानों को नई सुविधाओं और बढ़े हुए भत्ते की बधाई देते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने का आह्वान किया। जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 390 सक्रिय पीआरडी जवान पंजीकृत हैं। इनमें से 349 जवान थानों, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग, कलेक्ट्रेट सुरक्षा, खनन विभाग और विकास भवन समेत विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं। जवानों की ड्यूटी विभागीय पोर्टल के माध्यम से लगाई जाती है और मानदेय का भुगतान ई-पेमेंट के जरिए सीधे उनके बैंक खातों में किया जाता है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.