ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news children displayed their talent in the annual function of js public school dm gave advice on the use of social media

Chandauli News: जेएस पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, डीएम ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर दी नसीहत.

“चंदौली के जेएस पब्लिक स्कूल में 13वें वार्षिकोत्सव ‘उड़ान 2026’ के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने बच्चों को सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने और लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की सीख दी।”

chandauli

11:54 AM, Nov 7, 2026

Share:

Chandauli News: जेएस पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, डीएम ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर दी नसीहत.
logo

जेएस पब्लिक स्कूल में जिलाधिकारी का स्वागत करता विद्यालय प्रबंधन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। कासिमपुर स्थित जेएस पब्लिक स्कूल का 13वां वार्षिकोत्सव ‘उड़ान 2026’ धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और विशिष्ट अतिथि डॉ. राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के उप निदेशक सुभाष सिंह की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गणेश वंदना, कृष्ण लीला, बीहू, राजस्थानी लोकनृत्य, भोजपुरी कजरी और पंजाबी नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। हास्य नाटिका ‘हेराफेरी’ ने खूब गुदगुदाया, जबकि माइम एक्ट के जरिए पर्यावरण संरक्षण और नारी सशक्तीकरण पर आधारित प्रस्तुतियों से सामाजिक संदेश दिया गया।

Img

जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाना जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों का उपयोग ज्ञानवर्धन और व्यक्तित्व विकास के लिए करने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि सुभाष सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और शिक्षकों एवं अभिभावकों का सम्मान करने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विधुभूषण सिंह ने कहा कि ‘उड़ान’ केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को साकार करने का संकल्प है। विद्यालय बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम की परंपरा बनाए हुए है और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। विद्यालय सात बार सीबीएसई खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी भी कर चुका है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की प्रतिभा पहचानने और उन पर अनावश्यक शैक्षणिक दबाव नहीं डालने की अपील की। प्रबंध समिति के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने शिक्षा के साथ संस्कारों को भी जरूरी बताया।

Img

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विधुभूषण सिंह, रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल चुनार के चेयरमैन श्रवण सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्य रजनीश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। समापन पर प्रधानाचार्य रजनीश सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया। पंजाबी नृत्य और सामूहिक प्रस्तुति के साथ वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.