ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news children fight after dispute injured youth dies in trauma center

Chandauli News: बच्चों के विवाद के बाद मारपीट, घायल युवक की ट्रामा सेंटर में मौत.

“अलीनगर थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है।”

chandauli

11:33 PM, Sep 17, 2026

Share:

Chandauli News: बच्चों के विवाद के बाद मारपीट, घायल युवक की ट्रामा सेंटर में मौत.
logo

रोते बिलखते मृतक के परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल बबलू सोनकर की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को हुए विवाद में बबलू को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले गए थे। 

Img

गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई। पुलिस के अनुसार घटना की जांच के साथ ही मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

Img

सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को बच्चों के विवाद को लेकर बबलू सोनकर और मोती सोनकर के बीच मारपीट हुई थी। इसमें बबलू गंभीर रूप से घायल हुए थे। मृतक की पत्नी आरती देवी की तहरीर पर अलीनगर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.