Chandauli News: ‘मेरे सपनों का भारत’ पर बच्चों ने उकेरे रंग, स्कूलों में हुई ड्राइंग प्रतियोगिता.
“सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। बच्चों ने चित्रों के माध्यम से देश को लेकर अपनी सोच और कल्पनाओं को रंगों में उकेरा।”
chandauli
9:40 PM, Sep 18, 2026
Share:


बच्चों द्वारा बनाया गया पेंटिंग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विकासखंड नियामताबाद के कंपोजिट विद्यालय चंधासी और सकलडीहा के प्राथमिक विद्यालय कछमन समेत अन्य स्कूलों में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश के भविष्य को लेकर अपनी कल्पनाओं को चित्रों के जरिए प्रस्तुत किया। विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया है। अब विद्यालय स्तर के विजेताओं के बीच तहसील स्तर पर प्रतियोगिता होगी। इसके बाद तहसील स्तर से चयनित शीर्ष तीन प्रतिभागी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जनपद स्तर पर विजेता बच्चों को मुख्यमंत्री के डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ उन्हें देश के विकास के प्रति जागरूक करना है।



