Chandauli News: भटक कर डीडीयू स्टेशन पर पहुंचे बच्चों को किया बरामद.
"आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत बुधवार को गस्त के दौरान डीडीयू जंक्शन से 8 वर्ष और 10 वर्ष के दो बच्चे दिखे। दोनों से बातचीत की गई तो पता चला कि दोनों भटक कर घर से यहां चले आए हैं"
chandauli
8:17 PM, Oct 9, 2025
Share:


ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ द्वारा बरामद किये गए बच्चे
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। रेलवे सुरक्षा बल पीडीडीयू पोस्ट के जवानों ने गाजीपुर जिले से भटक कर पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे दो बच्चों को बरामद किया। इसकी सूचना उनके परिवार वालों को दी गई। इसके बाद बच्चों को उनके परिवार तक पहुंचाने के लिए चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि भटक कर स्टेशन पर पहुंचे बच्चों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को एसआई सरिता गुर्जर, एएसआई शरदचंद्र यादव, चाइल्ड लाइन की रंजना कुमारी आदि स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच 8 वर्ष और 10 वर्ष के दो बच्चे दिखे। दोनों को पकड़ कर बातचीत की गई तो पता चला कि दोनों भटक कर घर से यहां चले आए हैं।
विज्ञापन



