Chandauli News: ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से CISF जवान की मौत, गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम.
“चंदौली के धीना थाना क्षेत्र के पांडेयपुर मेढ़ा गांव निवासी CISF जवान राजेश कुमार गुप्ता की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह असम के डिमलीगढ़ में तैनात थे। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। दवनपुरा घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।”
chandauli
10:26 AM, Aug 22, 2026
Share:


CISF जवान राजेश कुमार गुप्ता कि फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के पांडेयपुर मेढ़ा गांव निवासी CISF जवान राजेश कुमार गुप्ता (45) की 19 अगस्त की सुबह ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। राजेश कुमार गुप्ता असम के डिमलीगढ़ में तैनात थे। कंपनी में ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।
शुक्रवार की सुबह जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी रीना गुप्ता, बेटे शुभम (16) और बेटी लक्ष्मी गुप्ता (14) का रो-रोकर बुरा हाल रहा। अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों के ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गांव के दवनपुरा घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके भाई रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
राजेश कुमार गुप्ता चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। ग्रामीणों के अनुसार वह मिलनसार और व्यवहार कुशल स्वभाव के थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह भी दवनपुरा घाट पहुंचे और पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।



