Chandauli News: होली के रंग को लेकर दो समुदायों में टकराव, कई घायल, गांव में पुलिस बल तैनात.
"सूचना पर सैयदराजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे क्षेत्र में निगरानी की जा रही है।"
chandauli
9:57 PM, Mar 5, 2026
Share:


जिला अस्पताल में भर्ती हमले में घायल लोग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी और तेंदुहान गांवों में होली के दौरान रंग डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सैयदराजा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेने की कार्रवाई शुरू की।
बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम होली के मौके पर डीजे के साथ जुलूस में लोग नाचते-गाते हुए रंग खेल रहे थे। इसी दौरान खुर्शीद नाम के व्यक्ति पर रंग पड़ जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी, जिससे मामला और बढ़ गया।
विज्ञापन
विवाद के बाद एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पहुंच गए और लाठी-डंडों तथा धारदार वस्तुओं से हमला कर दिया। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिलाअस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की खबर फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
