मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news class 7 student died due to snakebite sakaldiha and balua police remained embroiled in border dispute for four hours to collect the dead body

Chandauli News: सर्पदंश से कक्षा 7 की छात्रा की मौत, शव लेने को लेकर चार घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही सकलडीहा और बलुआ पुलिस.

"सीएचसी अधीक्षक डॉ. बी.के. प्रसाद ने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में सर्पदंश या किसी विषैले जीव के काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें। उन्होंने कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्पदंश का उपचार उपलब्ध है, इसलिए मरीज को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराना चाहिए।"

chandauli

11:22 PM, Jul 25, 2026

Share:

Chandauli News: सर्पदंश से कक्षा 7 की छात्रा की मौत, शव लेने को लेकर चार घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही सकलडीहा और बलुआ पुलिस.
logo

मृतक बच्ची कि फ़ाइल फोटो, श्व के पास मौजूद परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के डेरवा खुर्द गांव में शनिवार सुबह सर्पदंश से 13 वर्षीय छात्रा राधिका की मौत हो गई। वह कक्षा सात की छात्रा थी। परिजन उसे पहले सकलडीहा के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Img

जानकारी के अनुसार डेरवा खुर्द निवासी मजदूर मुन्ना राम की पांच बेटियों और एक बेटे में राधिका चौथे नंबर की थी। वर्ष 2020 में उसकी मां का निधन हो चुका था। परिवार शुक्रवार रात छत पर सोया था। शनिवार सुबह राधिका नीचे कमरे में आई, तभी किसी विषैले सांप ने उसे काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए दौड़े, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन

Img

सीएचसी प्रशासन की सूचना के बावजूद क्षेत्राधिकार को लेकर बलुआ और सकलडीहा पुलिस के बीच भ्रम की स्थिति बनी रही। करीब चार घंटे बाद बलुआ पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि सूचना मिलते ही बलुआ पुलिस को अवगत करा दिया गया था, लेकिन पुलिस टीम पहले जिला मोर्चरी पहुंच गई, जिससे आने में विलंब हुआ।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.