Chandauli News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पूर्व सरोवरों की सफाई शुरू, एसडीएम ने चेताया लापरवाही पर कार्यवाई तय.
"एसडीएम कुंदन राज कपूर के निर्देश पर रविवार को सरोवर में जमी घास-फूस को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा, एसडीएम ने सरोवर में स्वच्छ पानी भरने का निर्देश भी दिया है। चेतावनी दी गई है कि किसी प्रकार की शिकायत या विवाद होने पर सचिव जिम्मेदार होंगे, जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी"
chandauli
10:21 PM, Sep 28, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन से पूर्व सरोवरों की सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। रविवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर के निर्देश पर सकलडीहा कस्बे के प्राचीन सरोवर और चतुर्भुजपुर स्थित कालेश्वर सहित अन्य सरोवरों की सफाई शुरू कर दी गई है। एसडीएम ने सचिवों को चेतावनी दी कि सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने बीडीओ के साथ सरोवर पर पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। सरोवर में स्वच्छ पानी भरने की व्यवस्था की गई है। बीते वर्ष टिमिलपुर स्थित प्राचीन सरोवर में दूषित पानी में मूर्ति विसर्जन करने पर समिति के पदाधिकारियों और पूजा पंडाल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था।
सकलडीहा कस्बे के प्राचीन सरोवर का निरीक्षण करते हुए ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
हालांकि, देर रात तक तत्कालीन एसडीएम और पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ से मामला शांत हुआ। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष विवाद उत्पन्न न हो, इसके लिए तहसील और पुलिस प्रशासन के अधिकारी सतर्क हैं। एसडीएम कुंदन राज कपूर के निर्देश पर रविवार को सरोवर में जमी घास-फूस को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा, एसडीएम ने सरोवर में स्वच्छ पानी भरने का निर्देश भी दिया है। चेतावनी दी गई है कि किसी प्रकार की शिकायत या विवाद होने पर सचिव जिम्मेदार होंगे, जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। मूर्ति विसर्जन से पूर्व सफाई पूरी कराने के लिए सचिव को निर्देशित किया गया है।



