Chandauli News: डाला छठ महापर्व को लेकर शुरू हुई सकलडीहा सरोवर की सफाई.
"ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने तालाब की सफाई शुरू कराई और छठ पूजा तक लगातार सफाई अभियान चलाने की बात कही"
chandauli
7:32 PM, Oct 24, 2025
Share:


सकलडीहा कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर की साफ सफाई कराने पहुंचे सकलडीहा एसडीएम और एडीओ पंचायत
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर डाला छठ से पहले सरोवरों की सफाई का अभियान शुरू किया गया। हालांकि सकलडीहा कस्बे के प्राचीन शिव सरोवर और काली माता मंदिर के तालाब की सफाई विभागीय अधिकारियों ने पहले अनदेखी की थी। शुक्रवार को डीएम व सीडीओ के आदेश पर एसडीएम कुंदन राज कपूर व सीओ स्नेहा तिवारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ सरोवर पहुंचकर साफ-सफाई करवाई, जिसे ग्रामीणों ने सराहा।
विज्ञापन
सकलडीहा व आस-पास के गांवों की महिलाएं डाला छठ पर इन सरोवरों में पूजा-अर्चना करती हैं, लेकिन मूर्ति विसर्जन के बाद साफ-सफाई नहीं हो पाने और पानी में काई लगने से शिकायतें रहती थीं। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने तालाब की सफाई शुरू कराई और छठ पूजा तक लगातार सफाई अभियान चलाने की बात कही। मौके पर सीओ स्नेहा तिवारी, बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, सचिव संदीप गौतम, महेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद, मंजू वर्मा व अशोक कुमार मौजूद रहे।



