ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news cleaning started at paschim vahini ganga ghat sdm inspected

Chandauli News: पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर शुरू हुई साफ-सफाई, एसडीएम ने किया निरीक्षण.

"उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने कहा कि स्नान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त होनी चाहिए, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से तैयारियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।"

chandauli

8:29 PM, Jan 12, 2026

Share:

Chandauli News: पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर शुरू हुई साफ-सफाई, एसडीएम ने किया निरीक्षण.
logo

बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर निरीक्षण करते एसडीएम कुंदन राज कपूर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। मकर संक्रांति के पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार की शाम उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर और क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और महिला चेंजिंग रूम जैसी सुविधाओं को लेकर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि 14 और 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान और दान के लिए घाट पर पहुंचेंगे, ऐसे में सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं।

उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने कहा कि स्नान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त होनी चाहिए, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से तैयारियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।दर्जनों सफाई कर्मियों को घाट पर लगाया गया। सफाई के दौरान गंगा तट पर जमी मिट्टी को हटाने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई कराई जा रही है। 

बाढ़ के दौरान घाट पर भारी मात्रा में मिट्टी जमा हो गई थी, जिसे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हटाया जा रहा है। निरीक्षण के समय एसआई अनंत भार्गव, एसआई अमरनाथ साहनी और गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.