Chandauli News: रामनगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन को सीएम मोहन यादव ने औद्योगिक विकास के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया.
"मुख्यमंत्री ने सभी उद्यमियों के साथ अलग-अलग वार्ता कर उनकी आवश्यकताओं एवं निवेश के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी उपलब्ध सुविधाओं के अतिरिक्त अन्य किसी भी आवश्यकता के लिए जिला कलेक्टर, औद्योगिक विकास आयुक्त मध्य प्रदेश एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे संपर्क करने और समाधान का आश्वासन दिया।"
chandauli
7:31 PM, Sep 23, 2025
Share:


एमपी सीएम मोहन यादव के साथ सेल्फी लेते रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महामंत्री राकेश जायसवाल और अन्य सदस्य
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। रामनगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ बैठक के लिए रीवा जनपद अंतर्गत चाकघाट पहुंचा। मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास आयुक्त के आमंत्रण पर यह कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। मध्यप्रदेश में निवेश के लिए सभी आवश्यक औद्योगिक विकास की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। भूमि की पर्याप्त उपलब्धता है।

उद्यमियों को संबोधित करते सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने सभी उद्यमियों के साथ अलग-अलग वार्ता कर उनकी आवश्यकताओं एवं निवेश के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी उपलब्ध सुविधाओं के अतिरिक्त अन्य किसी भी आवश्यकता के लिए जिला कलेक्टर, औद्योगिक विकास आयुक्त मध्य प्रदेश एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे संपर्क करने और समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल का स्वागत मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रशासन ने बहुत आत्मीयता से किया।

औद्योगिक निवेश के मूलभूत सुविधाओं के बारे में बताते रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष डी एस मिश्रा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नवंबर में वाराणसी में इनवेस्टर मीट आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम वाराणसी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.एस. मिश्रा, महामंत्री श्राकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, उपाध्यक्ष अरविन्द अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रतिष्ठित उद्यमी प्रमोद चौरसिया, अंजनी अग्रवाल, पियूष अग्रवाल, सहर्ष अग्रवाल, रित्विक जैन, राजेश ड्रोलिया, संजय झुनझुनवाला, सुरेन्द्र सोनी, अंकित सिंह, रोहन पाण्डेय, रवि जायसवाल एवं प्रतीक सिंह शामिल रहे।

बाद में प्रतिनिधिमंडल ने हनुमना के पास विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया। अध्यक्ष डी.एस. मिश्रा ने कहा कि हम मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निदेशक रीवा संभाग यू.के. तिवारी जी एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। आप सभी द्वारा दिए गए आतिथ्य भाव की सभी सदस्यों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की है।