मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news cm yogi honored international player abhay singh handed over a check of rs 5 lakh

Chandauli News: सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभय सिंह को किया सम्मानित, 5 लाख का चेक सौंपा.

"अभय सिंह ने युवाओं से मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने का संदेश दिया। उनकी इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान श्वेता सिंह व प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए युवाओं से प्रेरणा लेने की अपील की।"

chandauli

8:33 PM, Mar 26, 2026

Share:

Chandauli News: सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभय सिंह को किया सम्मानित, 5 लाख का चेक सौंपा.
logo

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री खिलाड़ी अभय सिंह को

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभय सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित समारोह में 5 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। अभय को यह पुरस्कार वर्ष 2024 में आयोजित वाटर स्पोर्ट कैनोइंग वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।

यह प्रतियोगिता चीन के इचान शहर में आयोजित हुई थी, जहां अभय सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में खेल मंत्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अभय सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई अमित सिंह को दिया, जिनसे उन्हें खेल के क्षेत्र में आने की प्रेरणा मिली। अभय अब तक नेशनल चैंपियनशिप और नेशनल गेम्स में लगभग 40 पदक जीत चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में थाईलैंड के पटाया में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में 3 रजत और 1 कांस्य पदक भी हासिल किया था। 

विज्ञापन

उन्हें वर्ष 2012 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विक्रम अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वाराणसी में पद्मश्री स्पोर्ट सेंचुरी अवार्ड भी मिल चुका है। उनकी पत्नी डॉ. निहारिका सिंह वाराणसी ट्रामा सेंटर में चिकित्सक हैं। अभय सिंह ने युवाओं से मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने का संदेश दिया। उनकी इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान श्वेता सिंह व प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए युवाओं से प्रेरणा लेने की अपील की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.