Chandauli News: अवैध प्लाटरों द्वारा वर्षों से बंद किए रास्ते का निरीक्षण करने पहुंचे सीओ.
"दांडी गांव के सिवान में जाने के लिए अवैध प्लाटरों द्वारा 20 फीट का रास्ता बनवाया गया है। इसी रास्ते से दांडी गांव के किसान अपने खेत में काम करने के लिए आते-जाते थे। इधर कुछ वर्षों से प्लाटरों द्वारा रास्ते को बंद कर दिया गया, रास्ता खुलवाने के लिए किसानों ने एसपी चंदौली को पत्र के माध्यम से गुहार लगाई थी"
chandauli
11:35 AM, Sep 7, 2025
Share:


अवैध प्लाटरों द्वारा बंद किए रास्ते का निरीक्षण पीडीडीयू नगर सीओ कृष्णा मुरारी शर्मा
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के दांडी गांव में अवैध प्लाटरों द्वारा रास्ता बंद किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसपी चंदौली को पत्र देकर रास्ता खुलवाने की मांग की थी। इसी का औचक निरीक्षण करने के लिए सीओ मुग़लसराय स्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और किसानों से वार्ता की। एसडीएम से पत्रावलियों की जांच कर रास्ता खुलवाने का सीईओ ने भरोसा दिया।
बताते चले कि जीटी रोड से सटे दांडी गांव के सिवान में जाने के लिए अवैध प्लाटरों द्वारा 20 फीट का रास्ता बनवाया गया है। और इसी रास्ते से दांडी गांव के किसान अपने खेत की कृषि कार्य करने के लिए आते-जाते थे। इधर कुछ वर्षों से अवैध तरीके से कर रहे प्लाटिंग के प्लाटों द्वारा रास्ते को अवरोध कर दिया गया, जिससे किसानों को आने-जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता खुलवाने के लिए किसानों ने एसपी चंदौली को पत्र के माध्यम से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
इसी की जांच के लिए शनिवार को 3:00 बजे सीओ निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। वहां पहले से उपस्थित किसानों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस संबंध में सीओ सदर का कहना था कि इस रास्ते की समस्या की पत्रावली की जांच करा कर बंद पड़े मार्ग को खोला जाएगा। इस मौके पर चौकी प्रभारी जलीलपुर अभिषेक शुक्ला, सोहन पटेल पूर्व प्रधान, संतोषी तिवारी, अनिल तिवारी, विनय तिवारी, आशीष तिवारी, राजीव तिवारी, अजीत तिवारी, संदीप तिवारी, प्रदीप तिवारी, गोपाल तिवारी आदि सहित दर्जनों किसान मौके पर मौजूद रहे।



