ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news co made aware disabled is a physical condition not an end to capabilities

Chandauli News: सीओ ने किया जागरूक, दिव्यांगता शारीरिक स्थिति है, क्षमताओं का अंत नहीं.

"सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी ने कहा कि दिव्यांगता केवल एक शारीरिक स्थिति है, न कि उनकी क्षमताओं का अंत। उन्होंने बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत पम्पलेट वितरित किए। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज निषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न जैसे महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में जागरूक किया"

chandauli

9:04 PM, Oct 8, 2025

Share:

Chandauli News: सीओ ने किया जागरूक, दिव्यांगता शारीरिक स्थिति है, क्षमताओं का अंत नहीं.
logo

छात्राओं के साथ सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा. 

चंदौली। उत्तर प्रदेश शासन के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत बुधवार को खडेहरा स्थित अमर ज्योति सेवा केंद्र संस्था में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र के दिव्यांग बच्चों के लिए यह कार्यक्रम सशक्त किशोरी-उज्जवल भविष्य थीम पर केंद्रित रहा। इसका मुख्य उद्देश्य उन्हें सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना से जोड़ना था।

सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी ने कहा कि दिव्यांगता केवल एक शारीरिक स्थिति है, न कि उनकी क्षमताओं का अंत। उन्होंने बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत पम्पलेट वितरित किए। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज निषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न जैसे महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं ने गीत, नृत्य और चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए क्षेत्राधिकारी ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया। साइबर प्रभारी जन द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की सूचना तत्काल 1930 पर देने और अनजान व्यक्तियों को सोशल मीडिया पर मित्र न बनाने जैसी सावधानियां बरतने की सलाह दी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.