ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news co patrolled on foot with the police force assured people of safety

Chandauli News: पुलिस बल के साथ सीओ ने किया पैदल गश्त, लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा.

"सीओ रघुराज ने दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, अराजकता करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

8:15 PM, Jan 5, 2026

Share:

Chandauli News: पुलिस बल के साथ सीओ ने किया पैदल गश्त, लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा.
logo

शहाबगंज पुलिस के साथ गस्त करते सीओ चकिया रघुराज

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतीश कुमार शहाबगंज, (चंदौली).

चंदौली। शहाबगंज कस्बा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी रघुराज ने सोमवार को भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी देखने को मिली। पैदल गश्त के दौरान सीओ रघुराज ने दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, अराजकता करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच भी कराई गई। सीओ रघुराज ने पुलिस बल को सतर्क रहने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा, जिससे अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास बना रहे। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। पैदल गश्त के दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभुनाथ यादव, उपनिरीक्षक संगमलाल द्विवेदी, शिवानन्द सिंह, रंजीत बहादुर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.