Chandauli News: सीओ स्नेहा तिवारी बनीं अपर पुलिस अधीक्षक, एसपी ने रैंक लगाकर किया सम्मानित.
"पदोन्नति के बाद स्नेहा तिवारी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाएंगी। उन्होंने गरीब, शोषित और वंचित वर्ग को न्याय दिलाने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने पीड़ितों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया।"
chandauli
9:00 PM, Mar 24, 2026
Share:


पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें व एडिशनल एसपी आईपीएस आनंद चंद्रशेखर स्नेहा तिवारी कों बैंज लगाकर सम्मानित करते हुए.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्नेहा तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। शासन से पदोन्नति के बाद पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे और अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने उन्हें रैंक प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के चुनार की मूल निवासी स्नेहा तिवारी 2012 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। उनकी पहली तैनाती वर्ष 2014 में वाराणसी के सदर और दशाश्वमेध सर्किल में हुई थी। इसके बाद झांसी में सेवा देने के बाद वह चंदौली में तैनात हुईं, जहां वह सकलडीहा सीओ के पद पर कार्यरत थीं। पदोन्नति के बाद स्नेहा तिवारी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाएंगी। उन्होंने गरीब, शोषित और वंचित वर्ग को न्याय दिलाने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने पीड़ितों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया।
