Chandauli News: सीओ स्नेहा तिवारी बनीं एएसपी, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई.
"एएसपी पद पर पदोन्नति के बाद उन्हें नई जिम्मेदारी के तहत कानपुर में तैनाती दी गई है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दी।"
chandauli
8:34 PM, Apr 24, 2026
Share:


स्नेहा तिवारी की विदाई समारोह में शामिल सभी थानाध्यक्ष चोर पुलिस कर्मचारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By:पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा सर्किल की डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी को हाल ही में पदोन्नत कर एएसपी बनाया गया है। करीब आठ महीने तक सकलडीहा में सीओ के रूप में सेवाएं देने के बाद उनका स्थानांतरण पहले बलिया और अब कानपुर कर दिया गया है। गुरुवार देर शाम उनके सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
मूल रूप से मिर्जापुर के चुनार की निवासी स्नेहा तिवारी 2012 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। एएसपी पद पर पदोन्नति के बाद उन्हें नई जिम्मेदारी के तहत कानपुर में तैनाती दी गई है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, तस्करी के खिलाफ कार्रवाई और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दी, जिससे क्षेत्र में उनकी एक सख्त और संवेदनशील अधिकारी की छवि बनी।
विज्ञापन
सम्मान समारोह में सर्किल के थाना प्रभारियों, दरोगाओं और पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कई अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई। कार्यक्रम में सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद सहित विभिन्न थानों के प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
