Chandauli News: कोचिंग संचालक पर छात्र की बेरहमी से पिटाई का आरोप, रात में भागा 13 वर्षीय बच्चा.
"मामले का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने जांच के बाद कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
1:46 PM, May 22, 2026
Share:


पीड़ित 13 वर्षीय छात्र
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर कस्बे में एक आवासीय कोचिंग सेंटर के संचालक पर 13 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। पिटाई से डरा सहमा छात्र गुरुवार देर रात करीब एक बजे कोचिंग सेंटर से भाग निकला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर जिले के अंधऊ गांव निवासी 13 वर्षीय कृष्ण कमल धानापुर स्थित सोफियान इंस्टीट्यूट नामक आवासीय कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करता था। देर रात नरौली गांव के पास कुछ राहगीरों ने बच्चे को रोते हुए देखा और रोककर उससे जानकारी ली। बाद में परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार बच्चा इतना डरा हुआ था कि वह अपने परिवार से भी संपर्क नहीं करना चाहता था और वापस कोचिंग जाने से साफ इंकार कर रहा था। छात्र की मां अभिलाषा ने आरोप लगाया कि जब बच्चे ने अपने माता-पिता से बात करने की इच्छा जताई तो कोचिंग संचालक नाराज हो गया और लगातार तीन दिनों तक उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बच्चे के शरीर, खासकर पीठ और जांघों पर गंभीर चोट के निशान हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं। पिटाई के कारण बच्चा ठीक से बैठ नहीं पा रहा है और चलने में भी परेशानी हो रही है। परिजनों ने सवाल उठाया कि यदि बच्चे से कोई गलती हुई थी तो संचालक को परिवार को सूचना देनी चाहिए थी, न कि उसे बेरहमी से पीटना चाहिए था। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है।
