ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news collectorate administrative officer died in a road accident the accident happened on national highway 19 while going home from duty

Chandauli News: सड़क दुर्घटना में कलेक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारी की मौत, ड्यूटी से घर जाते समय नेशनल हाईवे 19 पर हुआ हादसा.

"जिलाधिकारी कार्यालय चंदौली में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में तैनात 58 वर्षीय कृष्ण कुमार लाल वाराणसी में सपरिवार रहते हैं। बुधवार को वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर देर शाम को बाइक से नेशनल हाईवे 19 के जरिए वाराणसी जा रहे थे"

chandauli

11:21 AM, Oct 30, 2025

Share:

Chandauli News: सड़क दुर्घटना में कलेक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारी की मौत, ड्यूटी से घर जाते समय नेशनल हाईवे 19 पर हुआ हादसा.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचपेड़वा गांव के पास बुधवार की देर शाम नेशनल हाईवे 19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारी को जिला अस्पताल पहुंचाया है, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Img

जानकारी के अनुसार, बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर गांव निवासी जिलाधिकारी कार्यालय चंदौली में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में तैनात 58 वर्षीय कृष्ण कुमार लाल लंबे समय से वाराणसी के महमूरगंज आकाशवाणी के पास एक निजी फ्लैट में रह रहे थे। रोजाना ड्यूटी के लिए चंदौली आते-जाते थे। बुधवार को वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर देर शाम को बाइक से नेशनल हाईवे 19 के जरिए वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही वह पचपेड़वा गांव के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

Img

घटना में प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही अपर जिला अधिकारी भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार लाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.