Chandauli News : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कलेक्ट्रेट कर्मी की मौत, NH-19 पर हादसा.
“चंदौली में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कलेक्ट्रेट कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद कलेक्ट्रेट में शोक की लहर दौड़ गई।”
chandauli
8:10 PM, Aug 21, 2026
Share:


मृतक अजीत की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय गांव के समीप एनएच-19 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
अजीत कुमार चंदौली कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रूम में मुंशी के पद पर कार्यरत थे। हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं घटना की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि अजीत कुमार को जगदीशसराय में हुए सड़क हादसे के बाद अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान वह मृत अवस्था में मिले। चिकित्सक ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस घटना की जांच के साथ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
