मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news college student accused teacher of molestation fainted on seeing the accused

Chandauli News: कॉलेज में छात्रा ने शिक्षक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी को देखते ही हुई बेहोश.

"कई दिनों तक चुप रही छात्रा ने जब परिजनों के सामने कॉलेज के शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया तो बवाल मच गया। आरोपी को देखते ही छात्रा बेहोश हो गई, जिसके बाद पुलिस कॉलेज पहुंच गई।"

chandauli

1:16 PM, Jul 28, 2026

Share:

Chandauli News: कॉलेज में छात्रा ने शिक्षक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी को देखते ही हुई बेहोश.
logo

बेहोश बच्ची को अस्पताल ले जाते परिजन और पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबूरी, चंदौली.

चंदौली। बबूरी कस्बा स्थित एक चर्चित इंटर कॉलेज में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक छात्रा अपने परिजनों के साथ कॉलेज पहुंचकर एक शिक्षक पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाने लगी। छात्रा का आरोप है कि बीते बुधवार शिक्षक ने उसे कमरे में बुलाकर अभद्र व्यवहार किया और किसी से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

Img

मानसिक तनाव के कारण कई दिनों तक चुप रहने के बाद छात्रा ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। सोमवार को परिजन छात्रा को लेकर कॉलेज पहुंचे और प्रबंधन से शिकायत की। इसी दौरान छात्रा की नजर आरोपी शिक्षक पर पड़ी तो वह घबराकर बेहोश हो गई। कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सूचना पर पुलिस पहुंच गई। एंबुलेंस से छात्रा को उपचार के लिए भेजा गया।

विज्ञापन

Img

पुलिस ने कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी शिक्षक को पूछताछ के लिए थाने ले आई। बबुरी थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे ने बताया कि छात्रा और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी शिक्षक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.