ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news collision between auto and innova woman died family was going to bihar to visit harsu brahma baba

Chandauli News : ऑटो और इनोवा की टक्कर, महिला की मौत, हरसू ब्रह्म बाबा के दर्शन को बिहार जा रहा था परिवार.

“चकिया-इलिया मार्ग पर बरहुआ गांव के समीप रविवार को ऑटो और इनोवा कार की टक्कर में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार नवरात्रि में हरसू ब्रह्म बाबा के दर्शन के लिए जा रहा था। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए।”

chandauli

2:08 AM, Oct 19, 2026

Share:

Chandauli News : ऑटो और इनोवा की टक्कर, महिला की मौत, हरसू ब्रह्म बाबा के दर्शन को बिहार जा रहा था परिवार.
logo

ऑटो को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में उतरी इनोवा कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.

चंदौली। नवरात्रि में हरसू ब्रह्म बाबा के दर्शन के लिए जा रहे परिवार की ऑटो रविवार को चकिया-इलिया मार्ग पर बरहुआ गांव के समीप इनोवा कार से टकरा गई। हादसे में ऑटो सवार 65 वर्षीय मुन्नी देवी की चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि 70 वर्षीय जामवंत और 25 वर्षीय गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए।

Img

जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के मुजडीह गांव निवासी दामोदर मिश्र परिवार के साथ ऑटो से बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित हरसू ब्रह्म बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बरहुआ गांव के पास ऑटो और इनोवा कार में जोरदार टक्कर हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मुन्नी देवी ने दम तोड़ दिया। जामवंत और गौरव का उपचार जारी है।

विज्ञापन

Img

चकिया थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और इनोवा कार को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फरार चालकों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.