Chandauli News: कोहरे के कारण ट्रक–डंपर में टक्कर, खलासी बाल-बाल बचा.
"'प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घने कोहरे के कारण सामने से आ रहा वाहन समय पर दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर मार्ग को आंशिक रूप से बहाल किया गया।"
chandauli
7:21 PM, Dec 17, 2025
Share:


दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रक वाहन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। घने कोहरे के चलते कटारिया बाईपास मार्ग पर बुधवार की सुबह एक ट्रक और डंपर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों भारी वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद ट्रक का खलासी केबिन में फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए केबिन में फंसे खलासी को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सका, जिससे उसकी जान बच गई। खलासी को चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घने कोहरे के कारण सामने से आ रहा वाहन समय पर दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर मार्ग को आंशिक रूप से बहाल किया गया। इस दौरान कुछ समय तक बाईपास मार्ग पर आवागमन बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और गति नियंत्रित रखें।



