मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news commendable initiative of rpf lost trolley bag of woman passenger returned safely

Chandauli News: आरपीएफ की सराहनीय पहल, महिला यात्री का खोया ट्रॉली बैग सुरक्षित लौटाया.

"महिला यात्री ने बैग में रखे सामान की अनुमानित कीमत लगभग 6 हजार रुपये बताई और आरपीएफ की ईमानदारी व तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। ऑपरेशन “अमानत” के तहत आरपीएफ की यह पहल यात्रियों की सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने वाली साबित हो रही है"

chandauli

9:16 PM, Jan 5, 2026

Share:

Chandauli News: आरपीएफ की सराहनीय पहल, महिला यात्री का खोया ट्रॉली बैग सुरक्षित लौटाया.
logo

महिला यात्री को उसका ट्रॉली बैग लौट आते आरपीएफ कर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयु नगर (चंदौली).

चंदौली। डीडीयु आरपीएफ पोस्ट द्वारा ऑपरेशन “अमानत” के तहत ईमानदारी और तत्परता का सराहनीय उदाहरण पेश किया गया। आरपीएफ की इस कार्रवाई से एक महिला यात्री को उसका खोया हुआ ट्रॉली बैग सुरक्षित वापस मिल सका। जानकारी के अनुसार, सोमवार को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू से मिली सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट डीडीयू के उप निरीक्षक विजय बहादुर राम द्वारा गाड़ी संख्या 63293 को अटेंड किया गया। इस दौरान एक ग्रे रंग का ट्रॉली बैग ट्रेन से उतारकर सुरक्षित रूप से आरपीएफ पोस्ट डीडीयू में रखवाया गया। साथ ही संबंधित महिला यात्री को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर महिला यात्री सृष्टि सिंह, पुत्री संजीत सिंह, निवासी फ्लैट नंबर 101, शिव लीला अपार्टमेंट, रांची, झारखंड (834003) दिनांक 5 जनवरी 2026 को आरपीएफ पोस्ट पर लिखित आवेदन के साथ उपस्थित हुईं। आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद महिला यात्री को उनका ट्रॉली बैग सही-सलामत सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। महिला यात्री ने बैग में रखे सामान की अनुमानित कीमत लगभग 6 हजार रुपये बताई और आरपीएफ की ईमानदारी व तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। ऑपरेशन “अमानत” के तहत आरपीएफ की यह पहल यात्रियों की सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने वाली साबित हो रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.