ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news commerce clerk employee accused cag of extortion

Chandauli News: वाणिज्य लिपिक कर्मचारी ने सीएजी पर रंगदारी का लगाया आरोप.

"वाणिज्य लिपिक सुभाष शर्मा ने बताया कि मैं और मेरी पत्नी आरक्षण कार्यालय में कार्य करते हैं। 11 सितंबर 2025 को बुकिंग ऑफिस डीडीयू में काउंटर नं. 05 पर 14/22 की पाली में ड्यूटी कर रहा था। उसी रात एसीएसजी नागेन्द्र कुमार मिश्रा चार अन्य व्यक्तियों के साथ कार्यालय में आए और मुझे घेराबंदी करते हुए धमकी देने लगे कि अगर तुम्हें इस ऑफिस में काम करना है तो हर सप्ताह एक हजार रुपये देना होगा"

chandauli

7:11 PM, Oct 9, 2025

Share:

Chandauli News: वाणिज्य लिपिक कर्मचारी ने सीएजी पर रंगदारी का लगाया आरोप.
logo

डीडीयू रेल मंडल कार्यालय

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। डीडीयू मंडल के पीडीडीयू बुकिंग कार्यालय में वाणिज्य लिपिक के पद पर कार्यरत सुभाष शर्मा ने अपने ही कार्यालय में मौजूद सीएसजी नागेन्द्र कुमार मिश्रा पर डरा-धमका कर सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने और हर सप्ताह एक हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को पत्र दिया है। इस संबंध में सुभाष शर्मा ने बताया कि मैं और मेरी पत्नी आरक्षण कार्यालय में कार्य करते हैं। 11 सितंबर 2025 को बुकिंग ऑफिस डी.डी.यू. में काउंटर नं. 05 पर 14/22 की पाली में ड्यूटी कर रहा था। उसी रात एसीएसजी नागेन्द्र कुमार मिश्रा चार अन्य व्यक्तियों के साथ कार्यालय में आए और मुझे घेराबंदी करते हुए धमकी देने लगे कि अगर तुम्हें इस ऑफिस में काम करना है तो हर सप्ताह एक हजार रुपये देना होगा।

विरोध करने पर पांचों ने मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए एक सादे पेपर पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवा लिए। मैं बार-बार आग्रह करता रहा कि पांचों लोग मेरे साथ क्या कर रहे हैं? मैंने प्रतिलिपि की मांग की लेकिन उपरोक्त व्यक्तियों ने मुझे किसी भी प्रकार का पेपर नहीं दिया। इन सभी घटनाओं के कारण काउंटर लगभग 50 मिनट बंद रखना पड़ा जिससे रेलवे राजस्व की हानि हुई। यही नहीं, हम दोनों दंपति को नागेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा आए दिन परेशान किया जाता है और हफ्ता वसूली की मांग की जाती है, और कहा जाता है कि अगर नहीं दोगे तो तुम्हारी नकारात्मक रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों तक भेज देंगे। इस बाबत डीसीएम/पीआरओ विश्वनाथ ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विभागीय जांच-पड़ताल की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.