Chandauli News: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में अव्यवस्था और लापरवाही पर नाराज हुए कमिश्नर, लगाई फटकार.
"मंडलायुक्त ने बस्ता सूची में प्रविष्टि न होने और भूलेख अनुभाग में सत्यापन लंबित होने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार नियमित निरीक्षण करने और आम जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।"
chandauli
8:35 AM, Mar 29, 2026
Share:


कलेक्ट्रेट में स्थित कार्यालय की जांच करते मंडलायुक्त
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने शनिवार को कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण कर विभिन्न अनुभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों के रखरखाव में खामियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।निरीक्षण में जीपीएफ पासबुक अपडेट न होने और वर्ष 2024 के बाद कर्मचारियों के सेवा सत्यापन में लापरवाही पाई गई। इस पर मंडलायुक्त ने गहरी नाराजगी जताते हुए प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। वहीं नजारत अनुभाग के नजीर आशीष सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) न्यायालय, नजारत अनुभाग, अभिलेखागार और भूलेख अनुभाग का गहन निरीक्षण किया। अभिलेखागार में नक्शा और नकल जारी करने में अनियमितता मिलने पर सभी आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवेदकों का नाम और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करने को कहा। मंडलायुक्त ने बस्ता सूची में प्रविष्टि न होने और भूलेख अनुभाग में सत्यापन लंबित होने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार नियमित निरीक्षण करने और आम जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, एडीएम (न्यायिक) रतन वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



