ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news community toilets become a showpiece no water tank is not hanged villagers forced to defecate in the open

Chandauli News: सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, नहीं लगा पानी की टंकी, लटका रहता है, खुले में शौच को मजबूर ग्रामीण.

*शौचालय के निर्माण में लगभग 5 लाख का खर्च दिखाकर पूरी धनराशि निकाल ली गई और रिकॉर्ड में इसे चालू दिखाकर इसके संचालन के लिए ग्राम पंचायत निधि के खाते से स्वयं समूह की महिलाओं को 6 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। फिर भी शौचालय में लगातार ताला लटका रहता है*

chandauli

9:21 PM, Aug 20, 2025

Share:

Chandauli News: सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, नहीं लगा पानी की टंकी, लटका रहता है, खुले में शौच को मजबूर ग्रामीण.
logo

बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। शहाबगंज विकासखंड के बरहुआ गांव में लाखों रुपए खर्च करके बनाया गया सामुदायिक शौचालय शोपीस बनकर रह गया है। शौचालय में लगातार ताला लटके रहने के कारण ग्रामीण इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप गांव के गरीब और बेसहारा लोग खुले में शौच करने को मजबूर हो रहे हैं। गांव को स्वच्छ रखने और खुले में शौच से मुक्ति के लिए यहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2020-21 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया था, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर थी। गरीब और बेसहारा लोगों को उम्मीद थी कि अब उन्हें खुले में गंदगी के बीच बैठकर शौच करने की बजाय साफ और स्वच्छ शौचालय का उपयोग करने का अवसर मिलेगा।


लेकिन शौचालय का निर्माण कर सब कुछ अप टू डेट होने के बावजूद उसमें पानी की टंकी की व्यवस्था नहीं की गई। जबकि शौचालय के निर्माण में लगभग 5 लाख का खर्च दिखाकर पूरी धनराशि निकाल ली गई और रिकॉर्ड में इसे चालू दिखाकर इसके संचालन के लिए ग्राम पंचायत निधि के खाते से स्वयं समूह की महिलाओं को 6 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। फिर भी शौचालय में लगातार ताला लटका रहता है, जिसके कारण शौचालय के आगे सड़क पर गंदगी फैली हुई है। इससे यहां स्वच्छ भारत मिशन की योजना पूरी तरह से फ्लॉप हो गई है। ग्रामीणों ने बंद पड़े शौचालय की जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.