ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news condolence meeting on the death anniversary of drug businessman rohit pal businessmen paid tribute by lighting candles

Chandauli News: दवा व्यवसायी रोहित पाल की पुण्यतिथि पर शोकसभा, कैंडल जलाकर व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि.

“चंदौली में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से दिवंगत दवा व्यवसायी रोहित पाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने कैंडल जलाकर तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।”

chandauli

10:44 AM, Nov 19, 2026

Share:

Chandauli News: दवा व्यवसायी रोहित पाल की पुण्यतिथि पर शोकसभा, कैंडल जलाकर व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (CDA) चंदौली के तत्वावधान में बुधवार देर शाम नगर के जीटी रोड स्थित पॉपुलर मेडिकल स्टोर पर दिवंगत दवा व्यवसायी रोहित पाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें नगर के दवा विक्रेताओं और गणमान्य नागरिकों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Img

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गौरतलब है कि पिछले वर्ष गोली लगने की घटना में दवा व्यवसायी रोहित पाल का निधन हो गया था। उनकी पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने उनके व्यवहार और व्यवसाय के प्रति समर्पण को याद किया।

विज्ञापन

Img

श्रद्धांजलि सभा में सिद्धार्थ पाल, प्रीति पाल, सिद्धांत पाल, एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, सौरभ जायसवाल, मनोज केशरी, डीके जायसवाल, सतनाम सिंह, पप्पू धनिया, मनोज जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल मोनू, आंसू जायसवाल, आलोक जायसवाल और टीके सिंह सहित सैकड़ों व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.