ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news conference of drug traders in syedaraja mla sushil singh inaugurated it

Chandauli News: सैयदराजा में दवा व्यापारियों का सम्मेलन, विधायक सुशील सिंह ने किया शुभारंभ.

“चंदौली के सैयदराजा में दवा व्यापारियों का सम्मेलन एवं कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। विधायक सुशील सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।”

chandauli

10:25 PM, Sep 28, 2026

Share:

Chandauli News: सैयदराजा में दवा व्यापारियों का सम्मेलन, विधायक सुशील सिंह ने किया शुभारंभ.
logo

मुख्यतिथी विधायक सुशील को सम्मानित करते व्यापारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को नगर पंचायत सैयदराजा स्थित एक निजी लॉन में दवा व्यापारियों का सम्मेलन एवं कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में धानापुर, नौगढ़, चकिया, चंदौली समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कोरोना काल के दौरान दवा व्यापारियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि उस कठिन दौर में दवा व्यवसायियों ने लोगों तक जरूरी दवाएं पहुंचाने में सेवा भाव से काम किया, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी दवा कारोबारियों को अनावश्यक रूप से परेशान करता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने यह भी कहा कि सरकार में व्यापारियों को भयमुक्त माहौल मिला है, जिसके कारण निवेश को लेकर कारोबारियों का भरोसा बढ़ा है।

विज्ञापन

संगठन के प्रदेश महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने कहा कि सम्मेलन में दवा व्यवसायियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी संगठन की मजबूती को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कुछ व्यापारियों की गलती का असर पूरे दवा कारोबार पर नहीं पड़ना चाहिए। मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने संगठन की ओर से दवा व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार काम करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष आभा जायसवाल समेत विशिष्ट अतिथियों और दर्जनों मीडियाकर्मियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में श्यामा सिंह, नागमणि मिश्रा, डॉ. दीन दयाल गुप्ता, रत्नेश चौरसिया, अजीत चौरसिया, समिति के महामंत्री रवि कुमार गुप्ता, मानवेन्द्र जायसवाल, उमेश केशरी, नंदलाल गुप्ता, जेपी केशरी, जयप्रकाश गुप्ता, राहुल कुमार गुप्ता, लाल बहादुर गुप्ता, पवन समेत बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी मौजूद रहे। संचालन चंदौली के महामंत्री नवनीत सिंह ने किया, जबकि आभार प्रकाश नगर अध्यक्ष रत्नेश चौरसिया ने व्यक्त किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.