ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news congressmen will roar in delhi over allegations of vote theft group of workers leaves from chandauli

Chandauli News: वोट चोरी के आरोपों को लेकर दिल्ली में हुंकार भरेंगे कांग्रेसी, चंदौली से कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना.

“राहुल गांधी के आह्वान पर एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महा रैली में शामिल होने के लिए चंदौली के कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर आवाज बुलंद की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।”

chandauli

10:01 PM, Oct 31, 2026

Share:

Chandauli News: वोट चोरी के आरोपों को लेकर दिल्ली में हुंकार भरेंगे कांग्रेसी, चंदौली से कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना.
logo

डीडीयू जंक्शन पर दिल्ली जाने से पहले प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। राहुल गांधी के आह्वान पर एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महा रैली में शामिल होने के लिए शनिवार को चंदौली जिले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक जत्था पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से ट्रेन के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुआ। रैली में इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है। दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ यह आंदोलन जारी रहेगा।

कांग्रेस नेता शाहिद तौसीफ ने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर वे लोग दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से चुनावों में वोट चोरी की जा रही है और इस संबंध में खुलासे भी हुए हैं। शाहिद तौसीफ ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान लोगों से अलग-अलग वर्षों के दस्तावेज मांगे गए, जिससे कई पात्र मतदाताओं के नाम कट गए। वहीं, उनके आरोप के मुताबिक सत्ता और ताकत का इस्तेमाल कर फर्जी वोट बढ़ाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका कार्यक्रम और आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

वहीं, मुगलसराय कांग्रेस के शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी और महागठबंधन के कार्यकर्ता दिल्ली में आयोजित रैली में भाग लेने के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वोट चोरी के जरिए अलग-अलग जगहों पर सत्ता हासिल कर रही है। बृजेश गुप्ता ने फार्म-7 के जरिए बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि ये फार्म कहां से आ रहे हैं और बूथ स्तर पर नाम कटवाने की प्रक्रिया किसके इशारे पर हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और गठबंधन के कार्यकर्ता इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल होंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.